प्रदेश में मिले 257 नए मरीज, एक मौत; बिलासपुर में एक ही दिन में 62 नए केस, मौदहापारा टीआई संक्रमित, थाना सील

बिलासपुर में शनिवार को 62 नए कोरोना केस मिले। वहीं, राजधानी रायपुर में केवल 9 दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई। 9 जुलाई को 567 मरीज थे, जो शनिवार, 18 जुलाई को 1141 हो गए। संक्रमण बढ़ने के कारण रायपुर में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लगातार दूसरे दिन 200 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। शनिवार को रायपुर से 39 मरीज मिले। इस बीच, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 257 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। इसे मिलाकर 5262 मरीज हो गए हैं। एक्टिव केस 1578 हैं। प्रदेश में 146 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 3658 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस दौरान कोरोना से 25 लोगों की जान गई है। वहीं मौदहापारा टीआई, अंबेडकर अस्पताल का डॉक्टर, एम्स के 3 स्टाफ, खरोरा आईटीबीपी के पांच जवान संक्रमित हुए हैं। मौदहापारा थाना सील कर दिया गया है। बिरगांव, भनपुरी हॉटस्पॉट बन गए हैं। घनी आबादी व लापरवाही के कारण केस बढ़ते जा रहे हैं।

भाठागांव में वृद्धा की मौत, पूरी बस्ती उसे देखने पहुंच गई, 200 से ज्यादा जांच दायरे में
भाठागांव में शुक्रवार की रात 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। 16 जुलाई को उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उसी दिन रात उसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया के दौरान ही वह बिना किसी से कुछ कहे घर लौट गई। अगले दिन 17 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब अस्पताल में भर्ती मरीजों की अंतिम सूची बनायी तो महिला गायब थी। उसके बाद शनिवार की सुबह से महिला की खोजबीन शुरू की गई। इस बीच भाठागांव में मौत की सूचना मिली और स्वास्थ्य विभाग के विशेष दस्ते ने वहां पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार किया। राज्य में ये कोरोना से 26वीं और रायपुर में 7वीं मौत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर भिलाई के लक्ष्मी मार्केट की है। कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे है। निगम भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/257-new-patients-found-in-the-state-one-death-62-new-cases-in-a-single-day-in-bilaspur-moudhapara-ti-infected-police-station-sealed-127528609.html

Post a Comment

और नया पुराने