ओडिशा से लगे छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एक-दो जगहों पर रविवार को भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकार्ड की गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूर्वी छत्तीसगढ़ को छोड़कर शेष हिस्से में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। छत्तीसगढ़ और लगे हुए ओडिशा में बने सिस्टम की वजह से पूर्वी छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से लेकर रायपुर संभाग तक अच्छी बारिश के संकेत हैं। इन हिस्सों में गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़ और जशपुर जिले प्रभावित रहेंगे। इन जिलों के कुछ-कुछ हिस्सों में भारी बारिश यानी 60 24 घंटे में मिमी से ज्यादा वर्षा हो सकती है। शेष हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। हल्के बादल रहेंगे, जबकि पश्चिमी छत्तीसगढ़ यानी कवर्धा, राजनांदगांव, मुंगेली आदि जिलों में मौसम साफ रहेगा।
लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सतना, डाल्टनगंज, दुमका और उसके बाद पूर्व की ओर त्रिपुरा तक मेघालय होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर एक द्रोणिका है। एक चक्रवर्ती घेरा छत्तीसगढ़ और उससे लगे अंदरूनी ओडिशा के ऊपर 1.5 से 4.5 किलोमीटर के बीच है। प्रदेश में आज शनिवार की रात से रविवार को मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बिलासपुर संभाग और रायपुर संभाग के ओडिशा से लगे जिले में एक-दो जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
इन जगहों पर हल्की बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान सूरजपुर के ओडगी में सबसे ज्यादा 60 मिमी बारिश हो गई। बलरामपुर के रामानुजगंज, बालोद, सारंगढ़ में 40, डौडीलोहारा, पत्थलगांव, कुसमी, शंकरगढ़ में 30 मिमी वर्षा हुई। 50 से ज्यादा जगह पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी रिकार्ड की गई। शनिवार को दिन में भी पेंड्रारोड, अंबिकापुर में हल्की बूंदाबांदी तथा जगदलपुर में 1.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब एक मिमी बारिश हुई। दिनभर मौसम साफ रहा। रविवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे और शाम-रात में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/the-state-may-get-rain-till-date-so-far-it-rains-514-mm-127552678.html
एक टिप्पणी भेजें