में पीजी की 55 सीटों के लिए आवंटन सूची अटक गई है। यह सूची 17 जुलाई को जारी होने वाली थी। डीएमई कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार पीजी में एडमिशन की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। इस संबंध में एमसीआई का कोई पत्र नहीं आया है जबकि डेंटल काउंसिल आफ इंडिया का पत्र आ गया है। मेडिकल पीजी की खाली सीटों में एडमिशन के लिए पंजीयन की तारीख बढ़ाने के लिए एसीएस मेडिकल एजुकेशन रेणु पिल्ले को नोटशीट भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलते ही पंजीयन की तारीख 25 जुलाई तक बढ़ा दी जाएगी।
दूसरे चरण की री-काउंसिलिंग के बाद पीजी की 82 सीटें खाली थीं। पहले मापअप राउंड में 32 सीटों का आवंटन किया गया था। अब 55 खाली सीटों के लिए एक और मापअप राउंड किया जाएगा। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई को आवंटन सूची जारी होनी थी, लेकिन एडमिशन की तारीख बढ़ने के कारण छात्रों को पंजीयन के लिए और समय दिया जाएगा। मेडिकल पीजी की जो सीटें खाली रह गई हैं, वे सभी नॉन क्लीनिकल विषयों की है। रायपुर के 5, रायगढ़ के 6, जगदलपुर की एक सीट है। भिलाई के निजी मेडिकल कॉलेज में 26 में केवल एक सीट पर आवंटन हो सका है। वहां सभी सीटें नॉन व पैरा क्लीनिकल हैं। खाली सीटों के लिए अभी भी पात्र छात्र हैं, लेकिन वे नॉन क्लीनिकल सीटों पर एडमिशन में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। रायपुर में बायो केमेस्ट्री की दो, एनाटॉमी, फिजियोलॉजी व फार्माकोलॉजी की एक-एक सीट खाली है। शंकराचार्य कॉलेज में जो भी सीटें हैं, वे सभी नॉन व पैरा क्लीनिकल सीटें हैं। यही कारण है कि ये सीटें खाली रहने की आशंका है। डीएमई कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र तिवारी ने बताया कि एसीएस से अनुमति मिलते ही पंजीयन की तारीख बढ़ाई जाएगी, ताकि जो छात्र पंजीयन नहीं करवा पाए हैं, उन्हें मौका मिल सके। खाली सीटों को भरने के लिए मापअप राउंड को बढ़ाया गया है। पात्र छात्र जरूरी रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर सीट अलाट करवा सकते हैं। यही नहीं अब इन सीटों के लिए कट आफ बढ़ा दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/allocation-list-for-the-vacant-55-seats-of-pg-stuck-registration-date-will-be-increased-127528708.html
एक टिप्पणी भेजें