अंतिम वर्ष की परीक्षाओं पर संशय, तारीख तय करना अब भी कठिन

पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय समेत अन्य राजकीय विवि में ग्रेजुएशन अंतिम व पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कब से होगी। इसे लेकर अब भी संशय की स्थिति है। यहां तक की कोरोना काल में परीक्षा की तारीख तय करना भी मुश्किल है। अफसरों का कहना है कि सितंबर में परीक्षा का आयोजन हो भी सकता है और नहीं भी। इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। जुलाई के बाद ही परीक्षा के संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
इससे पहले, ग्रेजुएशन फर्स्ट व सेकेंड ईयर के नियमित छात्रों को परीक्षा से छूट दी गई है। 14 मार्च तक जो परीक्षाएं हुई हैं उन विषयोंका ही मूल्यांकन होगा। अन्य विषयों के लिए असाइनमेंट, आंतरिक मूल्यांकन या पिछले साल के प्राप्तांक के आधार पर मूल्यांकन होगा। प्राइवेट छात्र व अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा से छूट नहीं दी गई। कुछ दिन पहले यूजीसी ने अंतिम वर्ष की परीक्षा सितंबर में आयोजित करने से संबंधित निर्देश जारी किया। इसे लेकर संभावना बनी की यहां भी सितंबर में परीक्षाएं होंगी। लेकिन कई जगहों पर परीक्षा के आयोजन को लेकर विरोध भी किया जा रहा है। इसे लेकर परीक्षाओं के संबंध में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। विश्वविद्यालय के अफसरों का कहना है कि पिछली बार उच्च शिक्षा से जो निर्देश जारी किए गए थे। उसमें फर्स्ट व सेकेंड ईयर के नियमित छात्रों को छूट दी गई। अन्य छात्रों की परीक्षा के संबंध में भी उच्च शिक्षा से निर्देश जारी होगा। परीक्षा कब होगी, कैसे होगी सब कुछ उच्च शिक्षा के निर्देशाें के अनुसार होगा। इसलिए निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।
सितंबर में होगी इग्नू की परीक्षा : इग्नू का टर्म इंड एग्मामिनेशनंश यानी टीईई सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। यह परीक्षाएं जून 2020 में होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे स्थगित किया गया। इग्नू की ओर से परीक्षा को लेकर सूचना जारी की गई है। इसके तहत अंतिम वर्ष की परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/doubt-on-final-year-exams-date-is-still-difficult-to-set-127528714.html

Post a Comment

और नया पुराने