पटवारी ने रिश्वत में 5 ट्रॉली रेत मांगी, वीडियो वायरल हुआ तो कलेक्टर बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे

जिले में एक पटवारी की रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले की शिकायत कलेक्टर पीएस एल्मा से भी की गई है। मामला लोरमी तहसील के गांव घानाघाट काहै। रुपए मांगने का आरोप ओम प्रकाश राजपूत नाम के पटवारी पर लगा है। वायरल वीडियो में पटवारी नामांतरण के काम के एवज में 5 ट्रैक्टर भरकर रेत मांगता दिख रहा है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, दोषी पाए जाने पर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

इस पूरे मामले की शिकायत भी की गई है। देवेंद्र जायसवाल नाम के ग्रामीण ने बताया कि पटवारी को पहले ही 10 हजार रुपए दे चुका है। इसके बाद 10 हजार रुपए और मांगे। नामांतरण का काम 4 महीने से अटका है। दोबारा पटवारी से संपर्क किए जाने पर उसने रेत मांग ली। वीडियो में ग्रामीण पटवारी से कहता दिख रहा है कि रुपए नहीं है, बेरोजगार हूं, मगर पटवारी मानने को तैयार नहीं दिख रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर उसी पटवारी की है, जिस पर रुपए मांगने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कोई भी काम यह कर्मचारी रुपए लिए बगैर नहीं करता।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/video-of-chhattisgarh-patwari-demanding-bribe-after-video-goes-viral-in-mungeli-127507883.html

Post a Comment

और नया पुराने