सब्जी, दूध और किराना दुकानें सुबह 6 से 12 बजे तक खुलेंगी

बिलासपुर नगर निगम, बिल्हा व बोदरी नगर पंचायत क्षेत्रों में सबसे छोटा 9 दिनों का लॉकडाउन गुरुवार को सुबह 5 बजे से शुरू हो जाएगा जो 31 जुलाई को दोपहर 4 बजे खत्म होगा। लॉकडाउन 179 घंटे का होगा। बाजार, दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान सरकारी व निजी कार्यालय, बस, रिक्शा, ऑटो रिक्शा आदि बंद रहेंगी। रायपुर में बुधवार को ही लॉकडाउन शुरू हो चुका है। यहां रायपुर की तुलना में 2 घंटे अतिरिक्त समय तक दुकानें खुलेंगी। रायपुर में सुबह 10 बजे तक दुकानें खुल रही हैं। जबकि यहां दोपहर 12 बजे तक। बिलासपुर में सबसे पहले पहला लॉकडाउन 23 मार्च को लगा था। यह 21 दिनों का था। फिर 15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिनों का, 4 मई से 17 मई तक 14 दिनों का, 18 मई से 31 मई तक 14 दिन का फिर एक जून से 30 जून तक 30 दिनों का पांचवा लॉकडाउन हुआ था।

इन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर
पोस्टल सेवाएं, दुग्ध संयंत्र, गैस एजेंसी, पेट्रोल-डीजल, दवा दुकान, अस्पताल, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सफाई, सीवरेज, कचरा डिस्पोजल, आईटी आधारित सेवाएं, टेलीकॉम, इंटरनेट, सुरक्षा एजेंसी, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मास्क, सेनेटाइजर, दवाई, खाद्य व एटीएम वाहन, ई कामर्स आपूर्ति, टेक अवे होटल-रेस्टोरेंट, ब्लास्ट, फरनेस, बॉयलर, सीमेंट, शक्कर, स्टील व खान।

सीयू के कर्मचारी लॉकडाउन में भी करेंगे काम: सीयू ने शिक्षक, व कर्मचारियों को पत्र जारी कर कहा है कि 23 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन है, लेकिन प्रशासनिक भवन के सभी कर्मचारियों को काम करने के लिए यूनिवर्सिटी आना अनिवार्य है।

सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे
शासकीय उचित मूल्य दुकान, किराना दुकान, आटा चक्की, फल, सब्जी, दूध, ब्रेड, चिकन, मटन, मछली, अंडा, मोबाइल रिचार्ज, पशु आहार, पक्षी आहार, मछली आहार, पशु चिकित्सा सेवा की दुकानें, पेट्स शॉप, एक्यूरियम, कृषि मशीनरी विक्रय, कृषि उत्पाद आदि सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं दूध डेयरी के लिए शाम को 6 बजे से 7 बजे तक अतिरिक्त छूट दी गई है। शासकीय, अशासकीय कार्यालय के साथ ही प्राइवेट ऑफिस भी बंद रहेंगे। कर्मचारियों को घर से काम करने कहा गया है।
ये बंद रहेंगे: जो जरूरी ऑफिस खुलेंगे वहां जनता को जाने पर रोक रहेगी। इसके साथ ही दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, गोदाम, साप्ताहिक हाट बाजार, टैक्सी, बस, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा आदि की सुविधाएं बंद रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार को शहर के प्रमुख बाजारों में अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ नजर आई। दरअसल गुरुवार से शुरू होने जा रहे लॉकडाउन के एक दिन पहले लोग खरीदारी करने पहुंचे। कुछ लोगों से बातचीत करने पर यह पता चला कि उन्हें लॉकडाउन के दौरान खाने पीने की सामग्रियों के शॉर्टेज होने और महंगाई बढ़ने की आशंका है। इस कारण वे खरीदारी करने आए हैं। आज शनिचरी बाजार, गोल बाजार, सदर बाजार के साथ ही मुंगेली नाका चौक, सरकंडा व अन्य छोटी-छोटी जगहों में भी अधिक भीड़ नजर आई। ज्यादातर भीड़ किराना दुकानों में रही।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/vegetable-milk-and-grocery-shops-will-open-from-6-am-to-12-am-127541614.html

Post a Comment

और नया पुराने