पेयजल आपूर्ति के लिए शहर में 6 नई पानी की टंकियां बनाई जाएंगी, 3.80 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

शहर में पुरानी जर्जर हो चुकी टंकियों की जगह 6 नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 4 टंकियों के निर्माण के लिए टेंडर कर कार्य एजेंसी भी तय कर दी है। शेष 2 के लिए तांदुला परिसर व आर्य नगर में जगह तय कर करीब 3.80 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाना तय कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। फेज-1 के तहत 5 टंकियों का निर्माण हुआ।

4 जगहों पर काम शुरू, 1 साल में होगी आपूर्ति
वर्तमान में जिन टंकियों का निर्माण शुरू किया गया है, उनमें शक्तिनगर, शनिचरी बाजार, 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट, पद्मनाभपुर शामिल हैं। इसका निर्माण करीब 8.60 करोड़ की लागत से टंकियों का निर्माण किया जा रहा है। 2 अन्य टंकियां आर्य नगर व तांदुला परिसर में टंकी बनेगी। इसके लिए 3.80 करोड़ रुपए की मंजूरी ली गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/durg/news/6-new-water-tanks-will-be-built-in-the-city-to-supply-drinking-water-127565634.html

Post a Comment

और नया पुराने