प्रेमी जोड़े ने कर ली खुदकुशी, अपहरण के मामले में पूछताछ करने वाली थी पुलिस, इसी डर की वजह से दे दी जान

जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। इन्हें अपहरण के एक केस के सिलसिले में पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इस डर से दोनों बेहद परेशान थे और जान दे दी। हालांकि पुलिस का दावा है कि इस जोड़े को किसी ने डराया या धमकाया नहीं था। सिर्फ बयान देने के लिए थाने बुलाया गया था। अब पिछले के साथ पुलिस इस केस की जांच भी कर रही है। युवक और नाबालिग प्रेमिका के परिजन से पूछताछ की जा रही है।



दोमुहानी इलाके में यह घटना हुई। यहां अमन साहू और इसकी 16 साल की प्रेमिका का शव घर पर रस्सी से लटका मिला। दरअसल कुछ दिन पहले देवरीखुर्द का रहने वाले वीरेंद्र ने 16 साल की अपनी प्रेमिका के साथ भागकर शादी कर ली थी। वह अमन का साथी था। कुछ दिन वीरेंद्र ने अमन के घर में बिताए। 17 जुलाई को नाबालिग के परिजन ने वीरेंद्र के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने इसे जेल भेज दिया। इसी मामले में अमन से पूछताछ की जानी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर बिलासपुर की है। कमरे में पुलिस की जांच जारी है ताकि इस आत्महत्या से जुड़े सुराग मिल सकें, अब मृत युवक के साथी से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/youth-commits-suicide-with-girlfriend-in-bilaspur-police-was-interrogating-the-kidnapping-case-127563760.html

Post a Comment

और नया पुराने