राज्य के ग्रामीण इलाकों के एक लाख से ज्यादा लोगों के आवास बहुत जल्द बन सकेंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राज्यांश की राशि जारी कर दी। सरकार ने 2018-2019 के द्वितीय किश्त के लिए 792.44 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। योजना के तहत प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चौथी किश्त की यह राशि राज्य के 1 लाख 15 हजार 655 हितग्राहियों को मिलेगी। वर्तमान में 365.96 करोड़ की राशि एफटीओ के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित की जा रही है। इससे राज्य में आवास निर्माण के साथ ही रोजगार के भी अवसर मिलेंगे।
इतने लोगों को लाभ
बालोद (हितग्राही 7695) 24 करोड़ रु., बलोदा बाजार (5610) 13 करोड़, बलरामपुर (4959) 18 करोड़, बस्तर (2317) 9 करोड़, बेमेतरा (5183) 19 करोड़, बिलासपुर (12023) 38 करोड़, धमतरी (2832) 10 करोड़, दुर्ग (4262) 14 करोड़, गरियाबंद (4927)18करोड़, जांजगीर चापा (7325) 26 करोड़, जशपुर में (7832) 29 करोड़, कांकेर (536) 6 करोड़, कवर्धा (16022) 38 करोड़, कोंडागांव (1846) 6 करोड़, कोरबा (7820) 26 करोड़, कोरिया (1936) 7 करोड़, मुंगेली (1235) 4 करोड़, रायगढ (12081) 39 करोड़, सूरजपुर (8714) 24 करोड़, सरगुजा (53) 16 लाख रुपए के एफटीओ पहले से तैयार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/government-gave-rs-792-crore-to-build-one-lakh-houses-in-villages-127525153.html
एक टिप्पणी भेजें