पर्यटन मंडल, मंडी बोर्ड समेत 26 में नियुक्तियां अब एक के बाद एक

छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरु हो गया है। पहले चरण में 23 अलग-अलग उपक्रमों में नियुक्ति करने के बाद भूपेश सरकार मार्कफेड, ब्रेवरेजेस कार्पोरेशन, सीएसआईडीसी समेत 26 निगम-मंडल आयोगों में भी जल्द नियुक्तियां करने जा रही है। सीएम भूपेश एक दिन पहले ही संकेत दे चुके हैं कि नियुक्तियां जल्द की जाएंगी। यानी अब एक-एक कर सूची आती रहेगी।
दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 महीने बाद 15 संसदीय सचिवों, दो प्राधिकरणों और उसके बाद 23 निगम-मंडल आयोगों में नियुक्तियां कर कांग्रेस नेताओं को फिर से एक्टिव कर दिया है। अब तक भूपेश सरकार ने 26 निगम-मंडल,आयोगों में संगठन के 40 नेताओं स्थान दिया है। वहीं लगभग इतने ही उपक्रमों में नियुक्तियां की जानी शेष है।
15 साल तक कांग्रेस सरकार के सत्ता में संघर्ष के साथी रहे प्रदेश के सभी जिलों के नेताओं को भले ही इन उपक्रमों मे चेयरमैन नहीं बनाया जा सकता लेकिन उपाध्यक्ष और सदस्य के रुप में लगभग 300 से ज्यादा नेताओं को एडजेस्ट किया जाएगा। इसमें क्षेत्रीयता के साथ जातिगत समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

तीन में अभी भी भाजपा नेता काबिज
कांग्रेस सरकार बने 18 महीने होने के बाद भी प्रदेश के दुग्ध महासंघ, मत्स्य महासंघ और अनुसूचित जाति आयोग में भाजपा के नेता ही काबिज हैं। दुग्ध महासंघ में जहां रसिक परमार हैं वहीं मत्स्य महासंघ में रामकृष्ण धीवर तथा अनुसूचित जाति आयोग में रामजी भारती अभी भी काबिज हैं। बताया गया है कि कांग्रेस सरकार ने तीनों ही नेताओं को पद से मुक्त करने की पूरी तैयारी कर ली है।

इन निगम-मंडल आयोगों में दी जानी हैं नियुक्तियां
ब्रेवरेजेस कार्पोरेशन, पर्यटन मंडल, सीएसआईडीसी, मार्कफेड, दुग्ध महासंघ, राज्य बीज निगम, मंडी बोर्ड, भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, पर्यावरण संरक्षण मंडल, युवा आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, , योग आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मदरसा बोर्ड, सिंधी अकादमी, पर्यावरण सरंक्षण मंडल, मत्स्य महासंघ, माटीकला बोर्ड, हाथकरघा विकास, ऊर्दु अकादमी, केश शिल्पी कल्याण मंडल, हिंदी ग्रंथ अकादमीं, शिक्षा आयोग, नि:शक्तजन आयोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/26-appointments-including-tourism-board-mandi-board-now-one-after-the-other-127525161.html

Post a Comment

और नया पुराने