छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही एक युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 8 माह बाद डोंगरगढ़ की प्रज्ञापुरी पहाड़ियों से युवती का कंकाल बरामद किया है। इस मामले में कवर्धा निवासी युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इस मामले में युवती के परिजनों ने बसंतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिला पुलिस इन दिनों गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए अभियान चला रही है।
कवर्धा के रणबीरपुर लोहारा निवासी सुमन पटेल (20) राजनांदगांव में नर्सिंग की ट्रेनिंग करने के लिए आई थी। इसके बाद अचानक अक्टूबर 2019 में लापता हो गई। इसके बाद से युवती का कुछ पता नहीं था। इसी बीच पुलिस ने गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया, तो डोंगरगढ़ की प्रज्ञापुरी पहाड़ियों में एक कंकाल मिला। इसकी शिनाख्त सुमन पटेल के रूप में की गई।
सुमन को डोंगरगढ़ घुमाने ले गया था मनोज, वहीं दोनों में विवाद हुआ
पुलिस जांच में पता चला कि सुमन का कवर्धा के ही रणबीरपुर लोहारा में रहने वाले मनोज वार्ष्णेय से प्रेम प्रसंग था। मनोज 6 अक्टूबर को सुमन को घुमाने के लिए डोंगरगढ़ ले गया था। वहां अगले दिन 7 अक्टूबर को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि मनोज ने सुमन की हत्या कर दी और शव को वहीं पहाड़ियों के बीच छिपा दिया। कॉल डिटेल के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-nursing-training-students-skeleton-found-in-rajnandgaon-127483436.html
एक टिप्पणी भेजें