साइबर ठगों में अब पुलिस का भी खौफ नहीं बचा है। सरगांव थाने में पदस्थ एएसआई सुशील बंछोर की किसी ने फेक फेसबुक आईडी बनाई है। फेसबुक स्क्रॉल करते वक्त खुद सुशील ने देखा कि उनकी एक और आईडी दिख रही है। मुंगेली के कई लोग इस फर्जी आईडी से जुड़े हुए हैं। फौरन सुशील ने फेसबुक पर लोगों से इस आईडी से ना जुड़ने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इसी तरह से आईडी बनाकर लोग फेसबुक पर मदद मांगते हुए रुपए मांगते हैं। लोग झांसे में आ जाते हैं। पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है। सुशील ने बताया कि जल्द ही इस मामले में वो शिकायत करेंगे। फिलहाल लोगों से संपर्क कर फर्जी फेसबुक आईडी से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/facebook-id-of-asi-in-mungeli-district-fake-mungeli-police-fake-id-chhattisgarh-127483665.html
एक टिप्पणी भेजें