राजगांगपुर टाउन के एकमात्र ट्रक ओनर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अब विराम लग गया है। सुंदरगढ़ अतिरिक्त जिलापाल व अतिरिक्त निबंधन अधिकारी सुंदरगढ़ ने चुनाव को विधिवत तरीके से कराने के लिए पत्र जारी कर दिए हैं। वर्तमान कमेटी को इसकी सूचना दे दी गई है। यह बात अलग है कि वर्तमान कमेटी के पदाधिकारी किसी भी तरह की नोटिस से इंकार कर रहे हैं, जबकि प्रबंधन कमेटी को ईमेल के द्वारा प्रशासन की ओर से लेटर भेज दिया गया है । पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की टालमटोल से वह अपना ही जनाधार खोएंगे व जितना भी उनके द्वारा विलंब किया जाएगा सदस्य अपने वोटों के द्वारा इसका हिसाब जरूर चुकाएंगे, वहीं अन्य सदस्यों ने कल कार्यालय जाकर उनसे इस बारे में बात करने की जानकारी दी व अन्य जरूरी बातों को आगे रखेंगे।
चुनाव की रूपरेखा पर महत्वपूर्ण निर्णय के आसार हैं। प्रमुख रूप से रामजी प्रसाद, राजेश शर्मा, राजकुमार साहू (कुटरु), वीरेंद्र नाथ रथ आदि ने न्यायोचित कदम के लिए स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापन किया। निष्पक्ष चुनाव के द्वारा एक अच्छी कमेटी आगे आ पाएगी, जिससे राजगांगपुर, खतकुर बहाल, कांशबहाल, बिलाईगढ़ के ट्रक व डंपर मालिकों के आवाज को बुलंद किया जा सकेगा , ताकि उनकी तकलीफ़ों का निराकरण हो सके। वहीं वर्तमान कमेटी के महासचिव मनोज बांका ने कहा “” पीठ में छुरा भोंकने वालों को मौका नहीं मिलेगा,सारे सदस्य समझदार हैं व उचित निर्णय कर एक सक्षम व सुदृढ निर्णय लेने वाले कमेटी को वोट देकर आगे लाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/letter-issued-for-election-of-rajgangpur-truck-owner-association-127532308.html
एक टिप्पणी भेजें