सारंगढ़ थाना क्षेत्र के होलधरपाली में शनिवार की सुबह नशे में पति ने पत्नी की लात घूसाें से जमकर पिटाई कर दी और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए पत्नी की लाश चारपाई पर लेटा कर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आराेपी की तलाश शुरू कर दी है।
मृतका के भाई गंगाराम नारंग पिता छुनकु नारंग निवासी होलधरपाली थाना सारंगढ़ ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन नोनीबाई लहरे पत्नी पप्पू लहरे निवासी झगरीनडीह थाना बसना जिला महासमुंद कई साल से गांव में ही मकान बना कर रह रहे थे। बहनोई पप्पू शराब पीकर अक्सर बहन से गाली गलाैज व मारपीट करता था। एक सप्ताह पहले उसकी बहन पति से झगड़ा कर भाई के घर आ गई थी। समझाने के बाद उसे वापस घर भेज दिया था। इसी बात से बहनाेई पप्पू नाराज चल रहा था। शनिवार की सुबह पप्पू लहरे ने नाेनीबाई की लात घूंसाें से पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने पुलिस काे बताया सुबह 6 बजे के करीब उसका भांजा करन लहरे घर आया आैर उसने बताया कि मां नहीं उठ रही है। इस पर वह भाई कन्हैया, मां टुकाशा के साथ घर पहुंचा ताे बहन के गले में खराेंच के निशान थे आैर कान, नाक से खून निकल रहा था। पास में चारपाई के पास डंडा भी पड़ा था। पत्नी की हत्या करने के बाद पति फरार है। थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि आराेपी शराबी बताया जा रहा है। शुक्रवार दाेनाें के बीच मारपीट हुई, अल सुबह पति हत्या कर फरार हाे गया। मृतका के शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाई की शिकायत पर बहनाेई के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/drunken-husband-beats-wife-in-minor-quarrel-throttles-her-life-127532311.html
एक टिप्पणी भेजें