छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक असिस्टेंट कांस्टेबल ने पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगोेंने महिला काे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस आरोपी कांस्टेबल को तलाश कर रही थी, इस बीच शनिवार को उसका शव जंगल में पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना पोलमपल्ली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, कांकेरलंका गांव निवासीसहायक आरक्षक अरूण कुमार नाग पोलमपल्ली थाने मे पदस्थ था। वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात कांस्टेबल नाग ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया और फरार हो गया। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी कांस्टेबल अरूण को तलाश कर रही थी।
इसी बीच शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि काकंरेलंका गांव के ही जंगल पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि शव सहायक आरक्षण अरूण नाग का है। इसके बाद पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते अरूण कुमार नाग ने खुदकुशी कर ली और अपनी पत्नी को भी जान से मारने की कोशिश की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-police-assistant-constable-his-wife-strangling-attempt-in-sukma-127476870.html
एक टिप्पणी भेजें