छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगोें की मौत हो गई। दोनों फैक्ट्री में काम पर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। उसका पता नहीं चल सका है। हादसा आमानाका क्षेत्र के टाटीबंध चौक के पास हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, भिलाई के कैलाश नगर निवासी रामजनम राय अपने साथी साहबजादे यादव के साथ बाइक से सोनडोंगरी स्थित फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे। अभी वे रायपुर में रिंग रोड नंबर-2 पर टाटीबंध के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े।
अस्पताल ले जाते समय दूसरे ने तोड़ा दम
हादसे में रामजनम राय की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क से निकल रहे लोगों ने देखा तो 108 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और साहबजादे को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की, लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस उसका पता लगा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/two-people-dead-as-road-accident-today-in-chhattisgarh-raipur-127498100.html
एक टिप्पणी भेजें