तीन महीने बाद कल से सभी रूट पर राज्य में चलेंगी यात्री बसें, टैक्स माफ होने के बाद माने बस ऑपरेटर

तीन महीने बाद बस ऑपरेटरों ने सोमवार से बसों को चलाने का निर्णय लिया है, इसमें अंतरराज्यीय बसों को छोड़कर राज्य के भीतर सभी रूट पर बसे‌ं चलेंगी। राज्य सरकार ने बसें चलाने का निर्णय पिछले हफ्ते ही ले लिया था। लेकिन बस ऑपरेटर असंतुष्ट थे। रोड टैक्स माफ करने, भाड़ा बढ़ाने जैसी कुछ मांगे की थीं। शनिवार को बस ऑपरेटर्स और सरकार के बीच बातचीत हुई, कुछ मांगे मानने के बाद ऑपरेटर्स ने बसें चलाने की बात कही है। स्थानीय ऑपरेटरों कहना हैं वे अभी राज्य के भीतर दो-तीन बसें चलाएंगे। सारी बसें फिलहाल शुरू नहीं होंगी।
जिले में यात्रियों को अभी सभी रूट के लिए बसें मिलेंगी। अंबिकापुर, बिलासपुर, सक्ती, रायपुर जैसे शहरों के लिए बसें मिल सकेंगी। बस ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में करीब 200 बसें चलती हैं लेकिन अभी सिर्फ 50 बसें चलाई जा रही हैं। पैसेंजर मिलेंगे तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बस में सारे यात्री बैठकर जाएंगे, सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। सरकार से तीन माह टैक्स माफ हुआ है एडवांस टैक्स पर भी राहत मिली है। किराए बढ़ाने को लेकर जल्द फैसला होगा। रायपुर, भिलाई के लिए जशपुर से गाड़ियां आती हैं, वहां भी सभी बसें चलेंगी या नहीं यह तय नहीं हो सका है। हालांकि इससे पहले सिटी बसें भी शुरू की गई थी लेकिन सभी सवारी नहीं मिल पाने की वजह से बसे नहीं चल सकी, इसे देखते हुए ऑपरेटर्स ने कम बसें चलाने का निर्णय लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/passenger-buses-will-run-on-all-routes-in-the-state-from-tomorrow-127478595.html

Post a Comment

और नया पुराने