स्मार्ट फोन के अभाव में पीछे ना छूटे कोई स्टूडेंट, इसलिए राजधानी में शुरू हुआ डोनेट योर मोबाइल कैंपेन, स्कूली बच्चों को गिफ्ट करेंगे फोन

काेराेना संक्रमण की वजह से शहर के सभी स्कूली बच्चाें की ऑनलाइन क्लास ली जा रही है। कई ऐसे बच्चे हैं जिनके पास स्मार्टफाेन नहीं है। स्कूली बच्चाें काे ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने में मदद करने के मकसद से स्मार्ट सिटी की ओर से डाेनेट याेर माेबाइल कैंपेन शुरू किया गया है। इस मुहिम से जुड़कर शहर का काेई भी व्यक्ति नए या पुराने स्मार्टफाेन या टैबलेट डाेनेट कर सकता है। माेबाइल के अभाव में काेई बच्चा ऑनलाइन स्टडी से वंचित न हाे इस बात काे ध्यान में रखकर लाेग इस पहल से जुड़कर माेबाइल डाेनेट करने आगे आरहे हैं। कैंपेन के तहत अब तक 46 स्मार्टफाेन मिल चुके हैं, जिसमें 30 नए फाेन शामिल हैं। विदेश में रह रहे राज्य के कुछ लाेग और रायपुर के आसपास के जिलाें के लाेग भी इस कैंपेन से जुड़कर माेबाइल डाेनेट करने आगे आए हैं। गुरुवार को कैंपेन से जुड़कर क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रवि फतनानी और महासचिव मृणाल गोलछा ने 15 नए फोन डोनेट किए। कैंपेन से शहर की 15 बड़ी संस्थाएं जुड़ चुकी हैं।

मोबाइल डोनेट करने के लिए इनसे करें संपर्क : डोनेट योर मोबाइल कैंपेन से शहर का कोई भी व्यक्ति या संस्था जुड़ सकती है। इससे जुड़कर नए-पुराने स्मार्टफाेन और टैबलेट डाेनेट करने के लिए 9685792100 और 8889994411 पर संपर्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Donate your mobile campaign started in the city, phones will be gifted to school children


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/donate-your-mobile-campaign-started-in-the-city-phones-will-be-gifted-to-school-children-127521440.html

Post a Comment

और नया पुराने