एएनएम पहाड़ पर चढ़कर पहुंची आदिवासियों का हेल्थ चेकअप करने, स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो ट्वीट किया

जिले की एक एएनएम (ऑक्सीलियर्य नर्स मिडवाइफरी) महिलास्वास्थ्य कार्यकर्ताका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी इस वीडियो को शेयर किया और लिखा कि वेइनके जज्बे को सलाम करते हैं। दरअसल, इस वीडियो में एएनएम एक पहाड़ी की मुश्किल चढ़ाई को पार कर रही हैं, ताकि ऊपर की तरफ रहने वाले आदिवासी पहाड़ी कोरवा लोगों का हेल्थ चेकअप कर सकें।

वीडियो में दिख रही एएनएम का नाम मगदली तिर्की है। खराब मौसम होने के बाद भी तीन जुलाई को आरएचओ सुनील दास और 58 साल ही यह महिला कार्यकर्ता पैदल छह से सात किमी की चढ़ाई के बाद ग्राम महुआ बथान में पहुंचे।महुआ बथान में पहाड़ी कोरवा परिवार के 52-53 घर हैं।मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखकर तीन जुलाई को यहां रुटीन चेकअप के तहत बुखार, दस्त समेत अन्य बीमारियों के संबंध में लोगों को दवा दी गई। स्वास्थ्य मंत्री से हौसला अफजाई मिलने से मगदली खुश हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर सरगुजा संभाग के गांव महुआ बथान की है। इसी तरह पहाड़ को चढ़कर करीब 7 किलोमीटर के पैदल सफर के बाद महिला ग्रामीणों तक पहुंचीं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-minister-ts-singh-deo-praised-rural-women-health-worker-after-video-goes-viral-on-social-media-in-ambikapur-127483610.html

Post a Comment

और नया पुराने