जिले के एसपी संतोष सिंह जिंदल फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। यहां एटीएम लूट की घटना में घायल हुए गनमैन का इलाज चल रहा है। गनमैन का नाम विनोद पटेल है। वह रायगढ़ का ही रहने वाला है। सोमवार को एसपी ने विनोद स्वास्थ्य की जानकारी ली । साथ ही उनके परिजन से हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। हॉस्पिटल में एसपी के साथ एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा भी मौजूद थे ।
कैश वैन सीएमएस कंपनी की थी। घटना ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि कंपनी ने 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर पुलिस को दिए हैं। अब पुलिस इन रुपयों को लूटेरों की गोली का शिकार हुए कैशवैन के चालक अरविंद पटेल के परिवार वालों को देने ठानी है। ताकि परिवार को मदद मिल सके। इस वारदात में घायल गनमैन विनोद पटेल की मदद के लिए रायगढ़ पुलिस अपनी तरफ से भी 50,000 रुपए घायल के परिजन को सौंपेगी।
ऐसे हुई थी घटना
किरोड़ीमल नगर के आजाद चौक पर एसबीआई का एटीएम बूथ है। बीते 3 जुलाई दोपहर करीब दो बजे यहां कैश वैन एटीएम में पैसे डालने आई। तभी दो बाइक सवार हमलावर यहां पहुंचे। आरोपियों ने सफेद कपड़े से चेहरा ढंक रखा था। बाइक रोकते ही इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। 6 गोलियां चलाई। कैश वैन के ड्राइवर अरविंद पटेल के सिर में गोली मारी गई। अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी गोली गनमैन विनोद पटेल के पेट में लगी वह घायल हो गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/raigad-atm-robbery-incident-sp-met-injured-gunman-raigad-police-atm-loot-chhattisgarh-127483660.html
एक टिप्पणी भेजें