निगम में बुधवार को मेयर एजाज ढेबर और 10 जोन कमिश्नरों के बीच बैठक हुई। इसमें मेयर ने अफसरों को निर्देश दिया कि हर जोन के लिए जो अतिरिक्त 25 कर्मचारी दिए गए हैं, उनमें से 5 लोगों की अलग टीम बनेगी। इस टीम का एकमात्र काम तालाबों की साफ-सफाई और देखरेख होगी। इस दौरान गोपाल नगर में रेलवे ट्रैक के आसपास जलभराव की समस्या पर भी चर्चा हुई। मेयर ने वहां रहने वाले परिवारों को विस्थापन के लिए रेलवे से 25 एकड़ जमीन दिलाने के लिए रेल अफसरों से चर्चा की बात कही। जन स्वास्थ्य के मद्देनजर शहर में 25 मोहल्ला क्लिनिक खोलने पर भी सहमति बनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/now-a-team-of-five-employees-in-every-zone-to-clean-the-ponds-127469075.html
एक टिप्पणी भेजें