शहर में पिछले दिनों निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से संबंधित मामले आए हैं। कलेक्टर ने कहा डॉ सर्वेशर भूरे ने कहा कि यदि किसी प्राइवेट हास्पिटल से मरीजों के संक्रमित होने के मामले अनुपात से अधिक मिलेंगे तो पूरे हास्पिटल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आईएमए के पदाधिकारियों और निजी हास्पिटल के प्रबंधकों की बैठक में यह बातें कहीं।
अब यहां पीपीई किट के उपयोग और संक्रमण को रोकने अन्य उपायों के तरीकों की मॉनिटरिंग होगी। कलेक्टर ने कहा कि प्राइवेट हास्पिटलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम मॉनिटरिंग करेगी। बैठक में पीपीई किट को इस्तेमाल करने के सही तरीके की जानकारी दी गई। यह भी कहा गया कि अस्पताल इसकी जानकारी अपने कर्मचारियों को दें। कलेक्टर ने कहा कि उन्होंने कहा कि जिन प्राइवेट हास्पिटल में कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं वहां हमने अभी प्रभावित क्षेत्र को सील किया है और इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। प्राइवेट अस्पताल संक्रमण को रोकने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/durg-collector-sarveshwar-bhure-took-a-meeting-of-hospitals-district-administration-will-seal-private-hospital-if-corona-infection-increases-durg-district-double-corona-chhattisgarh-127463115.html
एक टिप्पणी भेजें