जिले की पुलिस टीम ने तस्कर को पकड़ा है। इस पर तेंदुए की खाल की तस्करी का आरोप है। गिरफ्तार हुए शख्स का नाम बुदूराम गोंड़ है। यहां विजयपुर थाना रायधर, उड़िसा का रहने वाला है। पुलिस को शक है कि ओडिशा से जिले के कुछ तस्कर मिलकर वन्य जीवों का धंधा कर रहे हैं। इस एंगल पर भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक अधीक्षक एसपी भोजराम पटेल को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम शुक्लाभांठा बाघनाला के पास एक व्यक्ति मोटर सायकल के डिक्की में तेंदुए की खाल रखकर बेचने की फिराक में है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्राहक बनकर बात-चीत की। कुछ ही देर बाद तस्कर को घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया। जांच टीम को 10 रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/gariaband-police-recovered-leopard-skin-smuggler-arrested-gariaband-police-chhattisgarh-127463321.html
एक टिप्पणी भेजें