अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से संबद्ध 184 कॉलेज है। इन कॉलेजों में लगभग 2 लाख छात्र अध्ययनरत हैं। इसमें से प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को अभी तक आंतरिक परीक्षा, असाइनमेंट और पूर्व के नंबर के आधार पर प्रमोट करना है। अब ऐसे में एयू से संबद्ध कॉलेजों में प्रथम व द्वितीय वर्ष में लगभग 50 हजार 406 हैं। इन छात्रों में से अधिकांश कॉलेजों के छात्र आंतरिक परीक्षा नहीं दिए है। जो छात्र आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित हैं, उनका यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों से दोबारा आंतरिक परीक्षा कराकर नंबर 5 जुलाई तक मांगी है। अब ऐसे में कॉलेजों ने अनुपस्थित छात्रों की आंतरिक परीक्षा ली है, इसमें छात्रों से किताब से देखकर उत्तर लिखकर कॉलेजों ने मंगाए हैं। इन छात्रों की उत्तरपुस्तिका चेक हुई तो ये सभी छात्र जिन्होंने कोरोना काल में घर से आंतरिक परीक्षा दी है, उन्हें अच्छे नंबर मिले हैं। जबकि जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद प्रतिदिन कॉलेज जा रहे थे। कॉलेज में होने वाली आंतरिक परीक्षा समय पर दी है, उनको किताब से देखने का मौका नहीं मिला था, उनकी तैयारी उतनी नहीं थी, इसी कारण उनको आंतरिक परीक्षा में भी कम नंबर मिले हैं। ऐसे में प्रतिदिन कॉलेज जाने वाले और पढ़ाई में ध्यान देने वाले छात्रों को कम नंबर मिलेंगे, कुछ छात्र फेल भी हो जाएंगे और जो छात्र कॉलेज नहीं आए हैं न ही पढ़े हैं, उन्हें यूनिवर्सिटी की इस प्रक्रिया से अच्छे नंबर मिलेंगे। वहीं अंतिम वर्ष और प्राइवेट के छात्रों की परीक्षा के संबद्ध में अभी तक पूर्ण निर्णय नहीं आया है। यूजीसी की कमेटी अभी निर्णय ले रही है। एयू में अंतिम वर्ष में 43 हजार 677 छात्र हैं। वहीं प्राइवेट में 85 हजार 852 छात्र हैं। इन छात्रों की परीक्षा होगी या प्रमोशन मिलेगा, अभी तक निर्णय नहीं हुआ है। हांलाकि कॉलेजों द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र जो आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित थे, उनकी भी परीक्षा ले ली है।
कुलपति बोले-कॉलेजों पर कार्रवाई होगी
अटल यूनिवर्सिटी ने आंतरिक परीक्षा के नंबर भरने सभी छात्रों के लिए पोर्टल खोल दिया है। ऐसे में पहले जिन छात्रों ने आंतरिक परीक्षा दी थी, उनके नंबर पहले ही भरे जा चुके हैं। अब पोर्टल खुलने पर शहर के कई बड़े कॉलेजों ने जिन छात्रों के पहले नंबर भरे थे। उनके नंबर फिर से बढ़ा कर भर दिए हैं। कुलपति प्रो. जीडी शर्मा ने कहा कि ऐसा करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/the-number-of-students-who-come-to-college-and-have-given-internal-examination-the-number-of-students-who-do-not-come-to-college-is-less-than-the-students-127478837.html
एक टिप्पणी भेजें