घर लौट रहे व्यापारी को हवाई फायर कर डराया, डेढ़ लाख रुपये लूटे

खरसिया के अंजोरीपाली से दुकान बंद कर खरसिया शहर आ रहे किराना व्यापारी से बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार रात 8 बजे डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने हवाई फायर कर व्यापारी को डराया। वारदात नगर के रायगढ़ चौक के पास हुई। व्यवसायी ने जब तक फोन कर पुलिस से मदद मांगी तब तक लुटेरे भाग निकले। पुलिस ने अपराध दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की है।खरसिया टाउन निवासी शिवम अग्रवाल अंजोरीपाली स्थित किराना दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। शिवम ने पुलिस को बताया कि उसके पास हैंडबैग था, जिसमें दिन भर की बिक्री और उधार की वसूली के डेढ़ लाख रुपए थे। वह कंधे पर बैग लटका कर बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह खरसिया और अंजोरीपाली के बीच गौरवपथ पर पहुंचा इसी बीच रायगढ़ चौक की तरफ से आए बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने हवाई फायर किया और रुपयों से भरा थैला छीनकर भाग गए। नकाबपोश बदमाशों ने हैंडबैग खींचा तो बेकाबू होकर शिवम स़ड़क किनारे जा गिरे और इसी बीच लुटेरे फरार हो गए। शिवम संभला और तुरंत मोबाइल से फोन कर मौके से ही पुलिस को सूचना दी। खरसिया पुलिस ने तुरंत टीम को सक्रिय किया और खरसिया की नाकेबंदी कर दी। लुटेरों की धरपकड़ के लिए कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिले भर की पुलिस ने बाहर निकलने वाले रास्तों की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। लूट का शिकार शिवम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी अंजोरीपाली में किराना की दुकान है। वह दिनभर बिक्री से आए रुपए और उधार वसूली की रकम लेकर घर आ रहा था । बैग में लगभग डेढ़ लाख रुपए कैश व उधारी की कुछ पर्चियां थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

सावधान रहना होगा
कोरोना संक्रमण के कारण हर जगह बेरोजगारी बढ़ी है। वहीं औद्योगिक जिले में बड़ी आबादी बाहर से आए ऐसे लोगों की है जिनकी पहचान नहीं है। ऐसे में अपराध बढ़ने की आशंका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वारदात के बाद सड़क पर लोगों से पूछताछ करते पुलिस अफसर।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/scared-aerial-fire-robbed-one-and-a-half-million-from-businessman-127493030.html

Post a Comment

और नया पुराने