शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से मिलकर कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में दावा किया गया कि पाठ्य पुस्तक निगम महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी ने करोड़ों का घोटाल किया है। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने कहा कि साल 2018 में एक टेंडर के लिए चतुर्वेदी ने आईएएस अधिकारी संजय अलंग के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार किए। अपने परिचितों को करोड़ों का ठेका कार्य सौंप दिया। इसी मामले में कार्रवाई की मांग शिक्षा मंत्री से की गई है।
विनोद तिवारी के मुताबिक इस मामले में जांच रिपोर्ट आ जाने के बावजूद भी अशोक चतुर्वेदी पर अब तक कार्यवाही नही हो पाई है, जबकि उनके विरूद्ध जांच समिति ने एक मामलें में अपराध दर्ज करने की अनुशंसा भी की है। आईएएस अधिकारी संजय अलंग इन दिनों बिलासपुर संभाग के कमिश्नर हैं। उन्होंने खुद पत्र लिखकर बताया कि टेंडर में नजर आ रहे हस्ताक्षर की हैंडराइटिंग उनकी नहीं है। अब इस मामले में मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-text-book-corporation-officer-accused-of-scam-fake-signature-of-ias-officer-and-given-contract-to-relatives-127511352.html
एक टिप्पणी भेजें