भाजपा नेता अजय चंद्रकार बोले- सारे घोड़े अस्तबल में ही रहें, इसलिए आनन-फानन में संसदीय सचिव नियुक्त हो गया

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मंगलवार को ट्वीटर कर कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने लिखा- सचिन पायलटजी को धन्यवाद.. सारे घोड़े अस्तबल में ही रहें इसके लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आनन-फानन में संसदीय सचिव नियुक्त करने जा रही है...जिसके विरोध में कांग्रेस के वर्तमान विधिमंत्री न्यायालय में गए थे। दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी से नेताओं के अलग होने की चिंता पर अस्बल और घोडे के उदाहरण के साथ एक ट्वीट 12 जुलाई को किया था। चंद्राकर कुरुद विधानसभा से विधायक हैं।

अजय चंद्राकर का ट्वीट 


संसदीय सचिव का मुद्दा 
प्रदेश में 15 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया जा रहा है। मंगलवार शाम तक इनके शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हो जाएगा। यह पद भाजपा की सरकार के वक्त भी था। तब कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। अजय चंद्राकर ने राजस्थान के सियासी घमासान से जोड़कर इस ट्वीट में प्रदेश की राजनीति में संतुष्ट करने वाली रणनीति की ओर इशारा किया है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार को गिराने के मकसद ने वहां के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया है। 



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका अजय नहीं छोड़ रहे। पिछले दिनों मंत्री टीएस सिंहदेव की ओर इशारा करते हुए राजस्थान के सचिन पायलट को जारी नोटिस पोस्ट की थी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bjp-mla-ajay-chandrakar-twitter-reaction-on-sachin-pilot-over-rajasthan-political-crisis-127511286.html

Post a Comment

और नया पुराने