रायगढ़ से कच्चा तेल लेकर पंजाब जा रहा एकटैंकर का घाट पेंडारी में ब्रेक पाइप फट जाने वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी वजह से तेल सड़क में फैल गया।
इसकी वजह से अवकाश लेकर यूपी जा रहे बीएसएफ के जवानों से भरी स्काॅर्पियो सीजी 07 पीके 7710 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे छह जवान घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे वाहन से घर भेजा गया। बताया गया है कि भानूप्रतापपुर जिला कांकेर से बीएसएफ बटालियन के जवान छुट्टी लेकर उत्तर प्रदेश के सिवान अपने घर जा रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी तेल की वजह से फिसल गई और पलट गई। घटना बुधवार को सुबह छह बजे हुई। रोड में इसकी वजह से शाम तीन बजे तक जाम लगा रहा। जिस कारण वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लगी रही। बस में सवार यात्री परेशान रहे। घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे थाना चंदोरा थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्कॉर्पियो सवार जवानों को बाहर निकाला गया और तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया। उसके बाद पुलिस ने टैंकर व स्कॉर्पियो को सड़क से हटाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/vadrafnagar/news/bsf-jawans-in-scorpio-ghat-pendari-overturned-six-jawans-injured-127494019.html
एक टिप्पणी भेजें