क्वारेंटाइन में रह रहे परिवार के घर चोरों ने 2 लाख नगद समेत सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।
क्वारेंटाइन अवधि पूरी कर जब परिवार सुबह अपने घर लौटा तो उन्हें पता चला कि बीती रात उनके घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। घर का ताला तोड़कर 2 लाख नकद समेत सोने-चांदी के जेवर चोरों ने पार कर दिया। 7 जुलाई को सुबह जब परिवार के लोग क्वारेंटाइन अवधि पूरी कर घर पहुंचे, तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। इसकी सूचना कोटाडोल पुलिस को दी गई। मौके पर अम्बिकापुर से डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंची लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला। जनकपुर के ग्राम खमरौध निवासी सुनील ने बताया कि उसके भाई प्रिंस, मां तारा देवी, पत्नी मनीषा को क्वारेंटाइन किया गया था। वह किराना-कपड़ा और ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है। 25 जून को वे जनकपुर पहुंचे। इसके बाद पंचायत सचिव-सरपंच ने पूरे परिवार को पंचायत मुख्यालय में क्वारेंटाइन कर दिया। 7 जुलाई सुबह उन्हें घर भेजा, लेकिन इससे पहले देर रात घर में चोरी की वारदात हो गई। इसमें 2 लाख नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर बीमा, जमीन के कागजात चोर ले गए। वहीं पड़ोसी राकेश सिंह ने बताया कि 6 जुलाई की रात तक घर में ताला लगा हुआ था। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले कोविवेचना में ले लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/the-family-had-stolen-two-lakhs-in-a-quarantine-house-127494021.html
एक टिप्पणी भेजें