सांसद गोमती ने लगाया रोपा, बोलीं...सांसद आज हूं लेकिन किसान की बेटी जन्म से

रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने रविवार को अपने गांव मुंडाडीह में खेतों में धान रोपाई का काम किया। सांसद गोमती ने घंटों ग्रामीण महिलाओं के साथ खेत में रोपा लगाया। उन्होंने कहा कि यह काम वह बचपन से कर रही हैं।
भास्कर से हुई बातचीत में सांसद गोमती साय ने कहा कि सांसद वह अभी हैं पर जन्म से किसान की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि खेतों में काम वह 17 साल की उम्र से कर रही हैं। खेतों में रोपाई से लेकर फसल की कटाई व मिसाई सभी काम वह बखूबी कर लेती हैं। आज इस पद हूं और खेतों में काम रही हूं तो लोग अचंभित हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसी भी पद पर रहते हुए जो किसान हैं उन्हें अपनी किसानी का काम नहीं छोड़ना चाहिए। मुझे खेती के सीजन में जब भी वक्त मिलता है मैं खेतों में काम करने भिड़ जाती हूं। वर्तमान में गांव आई हुई थी खेती का समय इसीलिए खेत में आ गई।

सीख दी... कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता
सांसद गोमती साय ने युवाओं का संदेश दिया कि कर्म में आपका अधिकार है फल कर्म के अनुरूप मिलेगा। युवाओं को लगातार काम करने की जरूरत है ना कि बेहतर काम के अवसर की तलाश में खाली बैठे रहने की। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। कृषि कार्य ना सिर्फ अपना परंपरागत कार्य है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MP Gomti planted, said ... I am MP today but the daughter of the farmer is born


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/mp-gomti-planted-said-i-am-mp-today-but-the-daughter-of-the-farmer-is-born-127532299.html

Post a Comment

और नया पुराने