सावन के पवित्र महीने में घर खरीदकर अपने परिवार को दें दोगुनी खुशियां

भगवान शिव को समर्पित सावन के माह में चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल है। इस माह को बेहद खास माना जाता है, इसे श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। श्रावण मास को वर्ष का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। श्रावण मास मनोकामनाओं को पूरा करने का महीना भी कहा जाता है। इस माह घर खरीदकर अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है। क्योंकि हर किसी की सबसे बड़ी चाहत रहती है कि खुद का अपना घर हो। वैसे भी कोविड-19 और लॉकडाउन में लोगों को आई कई सारी परेशानियों ने अपने घर की अहमियत को और बढ़ा दिया है। दैनिक भास्कर के होम उत्सव में शामिल होकर लोग अपने इस घर के सपनों को पूरा कर सकते हैं। 26 जुलाई तक चलने वाले होम उत्सव में साल के सबसे अच्छे कई सारे ऑफर्स और फायदेमंद स्कीम दिए जा रहे हैं। इस उत्सव में शामिल बिल्डर्स और डेवलपर्स की विभिन्न आवासीय योजनाओं की जानकारी अखबार में प्रकाशित विज्ञापनों और साइट विजिट कर ली जा सकती है और यही नहीं पसंद आने पर प्रॉपर्टी भी। होम उत्सव से जुड़ी अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 98261-16020, 98261-88820 पर ली जा सकती है।

इस माह विशेष संयोग
इस बार सावन के महीने में विशेष शुभ संयोग भी है। इस बार इस माह पांच सोमवार हैं, कई सालों बाद सावन की शुरुआत सोमवार के दिन से हो रही है। वहीं, माह का अंतिम दिन भी सोमवार ही है। इस माह में कई त्योहार और व्रत हैं और यहां से एक बार फिर से त्योहारों का सिलसिलाशुरू हो गया है। कई सालों के बाद इस बार सावन में 36 शुभ संयोग बन रहे हैं, 11 सर्वार्थ सिद्धि, 10 सिद्धि योग, 12 अमृत योग और 3 अमृत सिद्धि योग बन रहे है। त्योहार और ऐसे शुभ संयोग संपत्ति खरीदी के लिए अच्छे हो सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Give double happiness to your family by buying a house in the holy month of Sawan


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/give-double-happiness-to-your-family-by-buying-a-house-in-the-holy-month-of-sawan-127525169.html

Post a Comment

और नया पुराने