अनलॉक के साथ उप तहसील खरोरा को तहसील बनाने की प्रक्रिया शुरू

उप तहसील खरोरा को तहसील बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग देर से सही मगर अब पूरी होने वाली है। शासन ने खरोरा को तहसील बनाने के संदर्भ में राजपत्र में 20 फरवरी को उक्ताशय का प्रकाशन किया था।
प्रकाशन अवधि से 60 दिनों के अंदर दावा-आपत्ति और सुझाव लिखित में राजस्व सचिव एवं आपदा प्रबंधन विभाग महानदी भवन नया रायपुर ने आमंत्रित किया था। यह प्रक्रिया आगे बढ़ पाती, इसी बीच कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में यह प्रक्रिया स्थगित रही। अब अनलॉक होते ही शेष प्रक्रिया की कवायद पुनः शुरू होने से जल्द ही खरोरा उप तहसील से तहसील का दर्जा मिलने की राह आसान दिख रही है।
खरोरा तहसील में राजस्व मंडल खरोरा, बंगोली, मोहरेंगा, पटवारी हल्का 31, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 52, 26, 27, 28, 29, 30, 32, 33, 34, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42, के 70 ग्रामों को शामिल कर खरोरा तहसील का सृजन किया जाएगा। खरोरा तहसील की प्रस्तावित सीमाएं उत्तर में तहसील तिल्दा, दक्षिण में तहसील आरंग, पूर्व में तहसील आरंग व तहसील पलारी और पश्चिम में तहसील रायपुर होगी।
खरोरा परिक्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों मे प्रमुख मांग खरोरा को तहसील को दर्जा दिए जाने की थी मगर राजनीतिक व प्रशासनिक उदासीनता के चलते खरोरा परिक्षेत्र का भौगोलिक, आर्थिक, सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक सहित सभी आर्दश परिस्थितियों के समेटने के बावजूद तहसील का दर्जा प्राप्त करने के लिए तरस रहा था। शासन द्वारा खरोरा को तहसील बनाने की तैयारी की खबर से अंचल में खुशी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/khrora/news/process-to-make-sub-tehsil-kharora-tehsil-started-with-unlock-127486581.html

Post a Comment

और नया पुराने