ग्राम सहित निकट ग्राम तिल्दाबांधा, छिराही, चुचरूंगपुर, सरसेनी और सकलोर में रविवार को शाम 5 से 7 बजे तक 2 घंटे तक हुई बारिश से किसानी का काम तेजी से शुरू होगा। किसान अब रोपा और बियासी का कार्य प्रारंभ कर सकेंगे। दूसरी तरफ बारिश से सड़कों पर बने खतरनाक गड्ढों में पानी भरने से यात्री व मालवाहक गाड़ियों के गड्ढे में फंस जाने से कष्ट उठाना पड़ा।
ग्राम रावन में मुख्य तिराहे पर सड़क पर पानी होने से संयंत्र की ओर आने-जाने वाले नागरिकों को परेशानी हो रही है। रावन से हिरमी की ओर ग्राम सकलोर व हिरमी के बीच कई जगह गड्ढे नुमा सड़क पर पानी भर गया है। इससे रावन-हिरमी से खरोरा-रायपुर की ओर जाने-वाले लोगों को अधिक समय लग रहा है। उक्त मार्ग अल्ट्राटेक सीमेंट रावन तथा हिरमी के क्षेत्र में आता है। यद्यपि संयंत्र प्रबंधन अथवा लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत नहीं कराने से उक्त मार्ग की ओर यात्रा करने वाले बाइक और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
रावन के कृषक संतोष वर्मा, मोतीराम, तिलक राम, महादेव, महेंद्र, अश्वनी, झाड़ूराम, हुलाशराम, राम नारायण, तिल्दाबांधा के डॉ. कली चोवा यदु, महेतर, हिरावन साहू, रामकुमार, रवेली के लेखराज, छोवराम, दिलीप, मनी अनंत, वेदराम सभी किसानों ने कहा है कि इस बारिश से वे रोपा और बियासी का काम शुरू कर सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/balodabazar/news/two-hours-of-heavy-rain-filled-with-water-on-the-road-will-help-in-agricultural-work-127486577.html
एक टिप्पणी भेजें