चोर गिरोह का सरगना चंद्रशेखर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

देवरी थाना क्षेत्र के घसकरीडीह से बीते 14 जुलाई को चोरी हुई अपाची मोटरसाइकिल जेएच11वी 2074 को पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर लैयांगी के नेतृत्व में गठित टीम ने गावां बाजार के एक गैरेज से बरामद किया। मौके से तीन अपराधियों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने गुरुवार को देवरी थाना में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। अपराधियों के पास से दो बाइक के साथ लोहे का एक चाकू, तीन मोबाइल भी बरामद किया गया। खोरीमहुआ एसडीपीओ ने बताया कि बीते 15 जुलाई की रात को घसकरीडीह निवासी पंचाल सिंह ने देवरी थाना में आवेदन देकर अपाची वाहन संख्या जेएच 11 वी 2074 चोरी होने का आवेदन दिया था।

आवेदन के आधार पर कांड संख्या 178/20 के तहत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गावां अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर संदेह वाले क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। बुधवार देर शाम को तिसरी थाना क्षेत्र के बैरगियातरी के पास एक संदिग्ध पुलिस वाहन देख भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया, जिसके बाद पूछताछ के क्रम में घसकरीडीह से बाइक चोरी करने की बात कबूल की। चोरी की घटना में शामिल अन्य सदस्यों का नाम बताते हुए चोरी किए अपाची बाइक के बारे में बताया।

जिसके बाद पुलिस के सहयोग से गावां चौक स्थित कामेश्वर सिंह के गैरेज में अपाची के साथ एक और बाइक हीरोहोंडा स्पेंडर प्लस संख्या जेएच 11 आर 3381 और चोरी में शामिल दो अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की तलाशी ली गई तो उक्त लोग के पास से एक लोहे का चाकू, तीन मोबाइल भी बरामद किया गया।

मौके से बरामद एक अन्य बाइक जो बीते 10 जुलाई को घाेड़थम्बा ओपी क्षेत्र से एक व्यक्ति से रुपया और बाइक की छिनतई की गई थी। मौके पर गावां अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर, जमुआ अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर विनय राम, देवरी थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, गावां थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा, तिसरी थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय, गावां थाना के एसआई पप्पू कुमार, तिसरी थाना के एसआई साघन कुमार, देवरी थाना के एसआई नीतीश कुमार, विक्रम पूर्ति के अलावा कई पुलिस जवान मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/three-accused-including-chandra-shekhar-the-kingpin-of-the-thief-gang-arrested-bike-also-seized-127569678.html

Post a Comment

और नया पुराने