शहर के लोगों को मास्क मार्शल कोविड-19 के संबंध में जागरुक करेंगे। जिला प्रशासन इस अनोखे कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है। इस तरह की पहल करने वाला रायगढ़ पहला जिला है। शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर मास्क मार्शल रवाना किए गए। मार्शल की टीम अब शनिवार को सभी वार्ड और नगर निगम क्षेत्र में लोगों के मास्क की जांच कर रही है।
मास्क मार्शल की इस पहल को विधायक प्रकाश नायक, नगर निगम की महापौर जानकी काटजू ने सराहा । कलेक्टर भीम सिंह ने इन मार्शल का जिम्मा निगम के कर्मचारी, एनएसएस एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक को दी है। यह सभी इलाकों में बगैर मास्क वाले लोगों से मास्क के बदले 100 रुपए का जुर्माना लेंगे। लोगों को मास्क के फायदे बताकर उन्हें नि:शुल्क मास्क बांटेंगे। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ बार-बार धोने, आँख, मुंह को न छूने जैसे टिप्स भी दिए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/coronavirus-mask-marshall-abhiyan-launch-in-chhattisgarh-raigarh-by-mla-prakash-nayak-and-mayor-janaki-katju-127476777.html
एक टिप्पणी भेजें