शहर में एक बेकरी को शनिवार को सील कर दिया गया। कार्रवाई नगर निगम की टीम ने की। जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम ने सुबह विवेकानंद आश्रम स्थित चंचला बेकरी में छापा मारा। जोन 5 के जोन कमिश्नर चंदन शर्मा के नेतृत्व में टीम दुकान के संचालक को बाहर आने के लिए कहा। दुकानदार से बहस भी हुई, लेकिन नगर निगम की टीम नहीं मानी और दुकान में ताला लगा दिया।
शहर में दुकानदारों की मनमानी जारी है। प्रशासन ने सभी दुकानों को रात 9 बजे तक ही खोलने की मंजूरी दी है। बावजूद इसके कुछ दुकानदार देर रात तक दुकानें खोलकर लॉकडाउन में हुए नुकसान को मुनाफे में तब्दील करने की कोशिश में हैं। इस कार्रवाई के बाद आस-पास की दुकानों को भी रात 9 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए। बेकरी के बारे में कई लोगों ने शिकायत की थी, पहले भी इस दुकान के संचालक को नगर निगम समझाईश दे चुका था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/raipur-municipal-corporation-sealed-the-bakery-raipur-chanchala-bakery-seal-raipur-corona-chhattisgarh-127476793.html
एक टिप्पणी भेजें