झलमला में शनिवार को हुए चोरी के मामले में रात भर पुलिस संदिग्ध लोगों को उठा कर पूछताछ करती रही। अब वहीं एक और टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गई है। लॉकडाउन खुलने के बाद जहां रोजाना छोटी-बड़ी चोरियां, लूट व घटनाओं में वृद्धि हुई है। वहीं झलमला में चोरी के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन इसे बहुत बड़ी चुनौती मान रही है। दरअसल जिले के बड़े पुलिस अफसरों का यहीं क्वार्टर है। बालोद टीआई जीएस ठाकुर ने कहा कि जांच चल रही है। अभी कुछ नहीं कह सकते जांच पूरी होते ही जानकारी देंगे।
रात में लौट गए थे, लेकिन चाबी भिलाई में भूल गए थे: डॉ. खेमलाल साहू के बेटे लोमेश कुमार साहू ने बताया कि वह बीएसपी भिलाई में लोको पायलट है। भिलाई में किराए का मकान लिया है। जहां कुछ सामान को किराए के घर शिफ्ट कर रहे थे। नए घर को देखने के लिए मेरे पिता खेमलाल, मां कीर्ति, भाई प्रवीण सभी कार से भिलाई गए थे। रात 10 बजे मां-पापा और भाई घर पहुंच गए थे। लेकिन घर की चाबी भूल गए। इसलिए उन्हें बालोद में एक परिचित के यहां रुकना पड़ा। सुबह चोरी की घटना की जानकारी मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/balod/news/police-investigating-footage-to-capture-accused-of-theft-in-jhalmala-127482690.html
एक टिप्पणी भेजें