जनपद सदस्य सीमा संध्या बर्मन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संचालक एस प्रकाश से भेंट कर मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने ग्राम पंचायत सकरौद में 500 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 13 लाख, पीडीएस गोदाम निर्माण लागत 10 लाख, बाल उद्यान निर्माण लागत 19 लाख, अंगारमोती मंदिर परिसर में अहाता निर्माण लागत 19 लाख, शीतला मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 10 लाख, मिनी स्टेडियम निर्माण लागत 54 लाख, ग्राम पंचायत सिर्री में 1000 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 26 लाख, पीडीएस गोदाम निर्माण लागत 10 लाख, बाल उद्यान निर्माण लागत 19 लाख, स्कूल परिसर में अहाता निर्माण लागत 19 लाख, मंगल भवन निर्माण लागत 19 लाख, आईटीआई विद्यालय निर्माण लागत 1 करोड़ ग्राम पंचायत तमोरा व आश्रित ग्राम कोसा के लिए 3200 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 83.20 लाख, बाजार शेड निर्माण लागत 19 लाख, सीसी नाली निर्माण लागत 19 लाख, पीडीएस गोदाम निर्माण लागत 10 लाख,बाल उद्यान निर्माण लागत 19 लाख, मंगल भवन निर्माण लागत 19 लाख, सांस्कृतिक कला मंच निर्माण लागत 5 लाख, सर्वसुविधायुक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण लागत 50 लाख ग्राम पंचायत पांगरी हेतु 800 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 20.80 लाख, बाजार शेड निर्माण लागत 19.50 लाख, स्कूल परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 19 लाख पीडीएस गोदाम निर्माण लागत 10 लाख, बाल उद्यान निर्माण लागत 19 लाख, मंगल भवन निर्माण लागत 19 लाख, पुलिस चौकी निर्माण लागत 50 लाख, ग्राम पंचायत सुखरी में 800 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 20.80 लाख, बाजार शेड निर्माण लागत 19.50 लाख, पीडीएस गोदाम निर्माण लागत 10 लाख, बाल उद्यान निर्माण लागत 19 लाख, स्कूल परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 19 लाख, मंगल भवन निर्माण लागत 19 लाख रुपए स्वीकृत करने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/balod/news/district-member-seema-submitted-a-memorandum-to-the-director-for-the-development-work-in-the-villages-127482694.html
एक टिप्पणी भेजें