जय सतनाम सेवा समिति द्वारा मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम गिरहोला में गुरु अमरदास की जयंती गुरु पूर्णिमा पर्व के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर परिसर में पौधे लगाए गए। जय सतनाम सेवा समिति गिरहोला के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में गुरु की शिक्षाओं को बताया गया।
उनके बताए रास्ते व आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। समिति ने अतिथियों को एक-एक पौधा भी भेंट किया। इस अवसर पर अश्वनी टंडन, जय सतनाम सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पुराने, विक्रम मारकंडे, त्रिवेंद्र बंजारे, बंजारे कमल बंजारे, लक्ष्मीकांत, शशिकांत, उमेश बंजारे, संजय, हेमंत पात्रा सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/nandni/news/told-the-teachings-of-guru-amardas-also-plant-saplings-in-dham-127486572.html
एक टिप्पणी भेजें