क्षेत्र में दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से किसी-किसी किसान को फायदा हो रहा है तो किसी को नुकसान हो रहा है। बलार जलाशय में 43% पानी भर चुका है। जलाशय की क्षमता 36 फीट है। क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा से सभी तरफ पानी पानी हो गया है। कॉलेज रोड के नाले में सोमवार को 3 फिट पानी आ जाने से सड़क बंद हो गई है, जिससे आने जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है।
किसान जीतराम यादव ने बताया कि अभी का पानी, जो किसान पहले खुर्रा धान बुआई कर चुके हैं, उनके लिए फायदेमंद है। मैं 5 एकड़ पहले बुआई कर चुका हूं, जिसमे खाद छिड़कने की तैयारी कर रहा हूं लेकिन जिन खेतों की बुआई लईहरा से हुई है और अभी अंकुरित नहीं हो पाई है तो उसके लिए अभी की वर्षा नुकसान दायक है। जिनके धान की फसल की ऊंचाई बढ़ गई है, उसको बहुत फायदा होगा।
ग्राम सर्वा के मेलाराम साहू ने बताया कि 13 एकड़ में अभी लईहरा से बुआई हुई है, जिससे धान के सड़ने का डर बनी हुआ है। एसडीओ एनआर टंडन ने बताया कि क्षेत्र के जीवन दायिनी बलार जलाशय में अभी कुल 20 फीट पानी हो गया है, जो 43% है।
आषाढ़ की विदाई में झूमकर बरसे बदरा, खेत लबालब
राजिम| आषाढ़ की विदाई में रविवार रात में झूमकर बरसे बदरा लेकिन सोमवार को सावन के पहले दिन बारिश नहीं हुई बल्कि पूरे दिनभर आकाश में काली घटाएं छाए रही और ठंडी हवा भी चली। बारिश अब होगी तब होगी लेकिन बारिश दगा दे गई। आषाढ़ के अंतिम दिन विदाई की बेला में झमाझम बारिश से खेत, नदी-नाले लबालब भर गए हैं। वैसे आषाढ़ में लंबे समय बाद अच्छी बारिश हुई है, जिससे किसान प्रसन्न हैं। धान की बुआई पहली बार आषाढ़ में पूरी हो गई है और धान के सभी बीज उग गए हैं। धान की फसल के लिए आषाढ़ की बारिश को वरदान माना जा रहा है। सोमवार को शाम 5 बजे के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे एनीकट के ऊपर तेज गति से पानी नीचे गिर रहा है, जो लोगों को लुभा रहा है। पथर्रा एवं छीन बहारा के नाले में पानी भरे होने से तेज गति से बहकर नदी में जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/balodabazar/news/jhajjham-for-two-days-beneficial-for-farmers-who-have-sown-khurra-paddy-127486576.html
एक टिप्पणी भेजें