मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सांसद सरोज पांडेय की दूसरी चिट्ठी का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बहनें राखी बांधने के बाद उपहार नहीं मांगती। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की परंपरा नहीं है कि राखी बांधने के बाद भाई से मोलभाव करें। दरअसल सांसद पांडेय ने पहली चिट्ठी में सीएम को राखी भेजकर शराबबंदी की मांग की थी और दूसरी चिट्ठी में बहनों की व्यथा से अवगत कराने की बात कहते हुए उपहार के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने यह भी लिखा था शराबबंदी का वादा पूरा करेंगे। वहीं पूर्व सीएम डा.रमन सिंह द्वारा लगातार उन्हें चिट्ठी लिखे जाने पर सीएम भूपेश ने कहा कि उनके सुझाव को हम गंभीरता से लेते हैं, वे आलोचना भी करते हैं तो हम उसे गंभीरता से लेते हैं लेकिन उनकी नीयत वैसी होती नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/cm-bhupesh-responds-to-saroj-sisters-do-not-negotiate-after-tying-rakhi-127552773.html
एक टिप्पणी भेजें