सिम्स से भाग कर आए शख्स ने अपने रिश्तेदारों को कर दिया संक्रमित, घर वालों ने भी छुपाई जानकारी

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति जिसका इलाज सिम्स में चल रहा था, वह भाग कर जांजगीर आ गया और वार्ड नंबर 22 में अपने रिश्तेदार के घर छुप गया। उसके रिश्तेदारों ने भी उसके घर आने की जानकारी नहीं दी। अब यहां रह रहे पति-पत्नी दोनों को कोराेना हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके कांटेक्ट ट्रेसिंग की कार्रवाई की जा रही है। अब लोगों में इस बात की चिंता है कि काेरोना पॉजिटिव व्यक्ति के आने व ठहरने के बाद न जाने वह और उस घर के लोग कितने लोगों के संपर्क में आए हाेंगे।

बिलासपुर से भागकर जांजगीर आए शख्स के खिलाफ भी प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा बार-बार लोगों से अपील की जा रही है कि वे संदिग्ध लोगों की जानकारी जरूर जिला प्रशासन को दें। सीएमएचओ डॉ. एसआर बंजारे ने बताया कि जिन दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। संक्रमितों को इलाज के लिए भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर जांजगीर की है। लगातार विभाग कोरोना जांच के लिए सैंपल कलेक्टर कर रहा है। लोगों की लापरवाही की वजह से खतरा बढ़ रहा है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/corona-got-infected-after-escaping-from-sism-in-janjgir-corona-disease-spreads-in-ward-number-22-janjgir-chhattisgarh-corona-127567167.html

Post a Comment

और नया पुराने