1 करोड़ 46 लाख रुपए की ब्राउन शुगर बरामद, पिस्टल के साथ राजस्थान का तस्कर भी गिरफ्तार

महासमुंद जिले की पुलिस ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1 करोड़ 46 लाख रुपए का नशे का सामान बरामद हुआ है। जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में यह सबसे बड़ी बरामदगी है। इस मामले में पुलिस ने रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रहने वाले शंकर लाल वैष्णव को पकड़ा है। यह तस्कर मूलत: जोधपुर राजस्थान का रहने वाला है। अब इससे पुलिस उन हाथों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जहां से इतनी बड़ी तादाद में आरोपी ने ड्रग्स हासिल की। इस संबंध में पूछताछ और जांच जारी है।

इन डिब्बों में ड्रग्स छुपाकर आरोपी ले जा रहा था। हथियार की बरामदगी इस बात की ओर इशारा है कि छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार को बड़ा गैंग ऑपरेट कर रहा है। पुलिस ने कहा कहा जल्द ही इससे जुड़े अन्य लोग भी पकड़ लिए जाएंगे।
इन डिब्बों में ड्रग्स छुपाकर आरोपी ले जा रहा था। हथियार की बरामदगी इस बात की ओर इशारा है कि छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार को बड़ा गैंग ऑपरेट कर रहा है। पुलिस ने कहा कहा जल्द ही इससे जुड़े अन्य लोग भी पकड़ लिए जाएंगे।

एसपी ने पिछले कुछ दिनों से सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा था। मुखबीर से ड्रग्स की बड़ी डील होने की सूचना पुलिस को मिली थी। बुधवार को एक मुखबीर ने पुलिस को खबर दी कि नीले रंग के नए स्कूटर पर एक व्यक्ति रायपुर से महासमुंद जिले में ड्रग्स लेकर आ रहा है। सायबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की टीम ने नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। शंकर ने पुलिस को दूर से ही देख लिया और भागने लगा। इसके बाद टीम ने इसका पीछा किया और पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इसके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल, 2 नग मैग्जीन, 2 गोलियां, और हॉर्लिक्स के डिब्बों में भरी ब्राउन शुगर मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर महासमुंद एसपी दफ्तरद की है। मीडिया के सामने आरोपी और जब्त सामान को पेश करते हुए एसपी ने बताया कि महासमुंंद के रास्ते अन्य राज्यों में भी नशे का नेटवर्क जमाने की कोशिश में आरोपी थे, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/brown-sugar-smuggling-in-mahasamund-rajasthan-smuggler-arrested-by-chhattisgarh-police-127610885.html

Post a Comment

और नया पुराने