महिलाओं ने 1152 लीटर सैनिटाइजर बेचकर कमाए 1 लाख 35 हजार रु.

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में जशपुर जिले के स्वान कक्ष में कार्यक्रम का आयोजित किया गया। सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने जशपुर जिले में महुआ से सैनिटाइजर बनाने वाली सिनगी स्व-सहायता समूह की महिला सचिव करूणा भगत ने बताया कि वन विभाग से 10 आदिवासी स्व-सहायता समूह की महिलाएं सैनिटाइजर बनाने के काम में जुटी है। मई 20 से जुलाई 20 तक 3150 लीटर सैनिटाइजर बना चुकी हैं और 1152 लीटर सैनिटाइजर बेचकर 5 लाख 52 हजार रुपए कमा चुकी है।
इससे स्व-सहायता समूह को 1 लाख 35 हजार की राशि का मुनाफा हुआ है। मुख्यमंत्री ने महुआ से लड्डू बनाने वाली स्व-सहायता समूह की सचिव दुर्गा भगत से महुआ लड्डू की जानकारी ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/women-earned-1-lakh-35-thousand-rupees-by-selling-1152-liter-sanitizer-127603661.html

Post a Comment

और नया पुराने