सम्मान समारोह में कवर्धा पहुंचे डीजी अवस्थी संक्रमित मिले एसआई के सीधे संपर्क में आए

कबीरधाम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 238 पहुंच चुकी है। संक्रमितों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। शनिवार रात एम्स से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पोंडी चौकी के एसआई (उपनिरीक्षक) समेत 3 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। खास बात यह है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के करीब 3 घंटे पहले तक संक्रमित एसआई वीर सावरकर भवन में आयोजित स्पंदन कार्यक्रम में मौजूद था। डीजी ने उक्त एसआई का सम्मान भी किया। शनिवार को शाम 4 से करीब 6 बजे तक यह कार्यक्रम हुआ था।
पिछले दिनों कुंडा थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में हुए लूटकांड में उत्कृष्ट विवेचना के लिए पुलिसकर्मियों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस महानिदेशक (डीजी) डीएम अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। इस दौरान वे संक्रमित एसआई के सीधे संपर्क में आए। पोंडी चौकी सील कर दिए हैं।

सराफा व्यवसायियों का सैंपल लेकर एम्स भेजे

इधर जांच रिपोर्ट आने पर एसपी केएल ध्रुव ने कॉल कर डीजी को इसकी जानकारी दी। एसआई समेत 3 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पोंडी चौकी को सील कर दिया है कामकाज बोड़ला थाने से किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को सराफा लाइन पहुंची। कोरोना जांच के लिए रेंडमली सराफा व्यवसायियों का सैंपल लिए। सैंपल एम्स भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने में 2 से 3 दिन लगेंगे। तब तक सराफा लाइन की दुकानें बंद रहेगी।
कबीरधाम में फिलहाल कोरोना की यह स्थिति
ब्लॉक मरीज डिस्चार्ज एक्टिव
कवर्धा 67 56 11
बोड़ला 51 39 12
स. लोहारा 40 23 17
पंडरिया 80 64 16
कुल 238 182 56
(जिला स्वास्थ्य विभाग से मिले कोरोना मरीजों के आंकड़े।)

सर्वाधिक केस पंडरिया में
जिले में फिलहाल सर्वाधिक 16 एक्टिव केस पंडरिया ब्लॉक में है। जबकि स.लोहारा मेें 17 केस हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DG Awasthi, who arrived in Kawardha at the honor ceremony, came in direct contact with the SI found infected.


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kawardha/news/dg-awasthi-who-arrived-in-kawardha-at-the-honor-ceremony-came-in-direct-contact-with-the-si-found-infected-127603085.html

Post a Comment

और नया पुराने