मर्दापाल पुलिस थाना क्षेत्र में 13 साल पहले की गई बुजुर्ग दंपती की हत्या का खुलासा अब जाकर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है। जबकि इन 13 साल में तीन अन्य हत्यारों की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2007 में मर्दापाल थाना क्षेत्र के बड़को गांव में जमीन और इमली के पेड़ के विवाद के चलते गांव के ही जगाराम सोरी, जुगदेर कोर्राम, रसमेन सोरी, सुकासिंग सोरी एवं लक्ष्मण सोरी ने लखमू राम और बिनई बाई की हत्या कर शव को ग्राम कोड़ेनार और चेमा के बीच भंवरडीह नदी में फेक दिया था। बाद में पुलिस ने नरकंकाल बरामद किए थे। इस बुजुर्ग दंपती के पुत्र और सगे संबंधी गांव में नहीं होने के कारण उन्हें इस घटना का पता नहीं चला। काफी दिनों से माता-पिता से संपर्क न होने पर जब गांव आकर पूछताछ की गई तो उन्हें गुमराह किया गया। जिसके बाद गुम इंसान प्रकरण दर्ज कराया गया। जांच में नदी से मिले नरकंकाल और गुम इंसान के विवरण का फोरेंसिक मिलान करवाया गया। जब पुलिस ने साक्ष्यों से अवगत कराया और उसी घटना के चश्मदीद गवाहों को सामने लाकर सच सुनवाया। तब सारी कड़ियां जुड़ती गईं। इस पुराने मामले की जांच के लिए मर्दापाल थाना प्रभारी रमन उसेंडी के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया गया। गांव बड़को में आरोपी सुकासिंग और लक्ष्मण को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकार की। इस घटना के अन्य तीन आरोपी जगाराम सोरी , रसमेन सोरी और जुगदेर मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/bastar/news/13-years-after-the-murder-of-the-couple-2-accused-arrested-3-have-lost-127587417.html
एक टिप्पणी भेजें