मना जश्न, रंगोली सजाई तो कहीं बांटी मिठाई, श्रीराम के जयकारे से गूंजा शहर

रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के शिलान्यास के दौरान शहर में जगह-जगह उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने समुंद चौक स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर आरती की। इसके बाद यहां 501 दीप भी जलाए गए।
सभी ने कहा करीब 500 सालों के कड़े संघर्ष का सुखद परिणाम मिला है। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने रामभक्तों को इस ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनाया गया है। लोगों ने अपने-अपने तरीके से उत्सव मनाया।

भाजपाइयों ने श्रीराम मंदिर में की आरती, 501 दीपक भी जलाए
भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीराम की आरती करने के बाद 501 दीपक जलाकर अयोध्या में हो रहे मंदिर निर्माण की खुशियां मनाईं। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में रंगोली भी सजाई गई। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, राजेंद्र बाजपेई, संजय पांडे, रजनीश पाणिग्राही, दीप्ति पांडे, संतोष त्रिपाठी, मनीष पारख, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, नरसिंह राव, आनंद झा आदि मौजूद थे।

लोगों ने घरों के सामने सजाई रंगोली, आतिशबाजी भी की
लोगों ने रंगोली भी सजाई। दंतेश्वरी वार्ड के शिव मंदिर में अमर चौहान की सुपुत्री आरोही ने रंगोली बनाई। लोगों ने देर शाम घरों के सामने दीये जलाए और आतिशबाजी की। पूरे जिले में भव्य मंदिर के शिलान्यास को उत्सव के रूप में बनाया गया और शहर में कई जगहों पर लोगों का उत्साह देखने को मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Celebrated celebrations, decorated rangoli, distributed sweets somewhere, the city resonated with Shriram's cheer


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/jagdalpur/news/celebrated-celebrations-decorated-rangoli-distributed-sweets-somewhere-the-city-resonated-with-shrirams-cheer-127587408.html

Post a Comment

और नया पुराने