संक्रमित ने की थी शॉपिंग इसलिए 14 दिनों के लिए 6 दुकानें बंद, दोपहर तक लोगों से मिलता रहा स्वास्थ्य कार्यकर्ता शाम को रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जिले के पलाड़ीकला गांव का रहने वाला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह जूता, कपड़ा, किराना दुकान सहित छह दुकानों में घूम-घूम कर खरीदारी करता रहा। अब 14 दिनों के इन दुकानों को बंद किया जा रहा है। दुकान संचालकों के अलावा उनके कर्मियों का सैंपल भी लिया जा रहा है। पलाड़ीकला के वार्ड नं. 15 में स्थित युवक के घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करते हुए सख्ती बढा दी गई हैं।


डॉ. विजय लहरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उसके घर के सभी लोगों को होम क्वारैंटाइन कर दिया गया है, साथ ही उसके घर के सभी सदस्यों एवं उसके आसपास के 57 लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैम्पल लिया जायेगा। दुकानें, जहां संक्रमित युवक पहुंचा वहां के लोगों के भी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। सभी जगहों में हम सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं।

यहां भी मिला संक्रमित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा का भी एक ग्रामीण स्वस्थ्य कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी, डिलवरी केस को छोड़कर बाकी पूरी ओपीडी बंद कर दी गई है। टेस्ट लेने से पहले संक्रमित युवक दोपहर तक अस्पताल में घूमता रहा सभी से मिलता रहा। लगभग सभी स्टाफ के पास वह गया था। बीएमओ डॉ श्रीकेश गुप्ता ने बताया कि आरएचओ पूरे अस्पताल में घूम रहे थे, स्टाफ के लोगों के साथ संपर्क में रहे हैं। तो अब सारे स्टाफ के लोगों की जांच सोमवार या मंगलवार को करायी जायेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर जांजगीर जिले की है। प्रमुख चौक-चौराहों पर अधिकारी कर्मचारी लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कह रहे हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/corona-positive-found-in-janjgir-baronas-health-worker-corona-positive-now-many-shops-of-janjgir-will-remain-closed-for-14-days-corona-janjgir-chhattisgarh-127597721.html

Post a Comment

और नया पुराने