खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लूटा करते थे ट्रक चालकों को, कार पर लगा रखी थी कांग्रेस पार्टी की नेम प्लेट

जिले के कूकदूर थाना पुलिस ने एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया। यह युवक अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस बनकर ट्रक चालकों से मारपीट और लूटपाट करता था। ज्यादातर वारदातें इस गिरोह ने एमपी रोड पर की। जब इसे पकड़ने पुलिस पहुंची तो इसके तीन साथी भाग गए। यह युवक यूथ इंटक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुंगेली का नेम प्लेट लगी कार में घूम रहे थे । इस मामले में पुलिस पूछताछ और जांच कर रही है।

तस्वीर में दिख रही कार आरोपियों की है। इसी गाड़ी में रौब जमाते घूम रहे थे।
तस्वीर में दिख रही कार आरोपियों की है। इसी गाड़ी में रौब जमाते घूम रहे थे।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शख्स का नाम त्रिदेव कोशले है। यह देवरी गांव जिला मुंगेली का रहने वाला है। जब्त की गई कार में यह तीन साथियों के साथ मौजूद था। एमपी रोड पर ट्रक चालक गोवर्धन साहू, तरुण कुमार को धमकाने लगा। खुद को पुलिसवाला बताकर उनके साथ मारपीट की, चालकों के 500-500 रुपए छीने और भाग गए। ट्रक चालकों ने कुकदूर थाने में सूचना दी। पुलिस टीम इनकी तलाश में गई और कुछ दूरी पर पकड़ने की कोशिश की। सड़क किनारे जंगल की आड़ लेकर त्रिदेव के साथी भाग गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर कवर्धा की है। कुकदूर थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने पहले भी पुलिस के नाम पर लोगों को लूटा होगा।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/highway-truck-drivers-loot-in-chhattisgarh-gang-of-fake-cops-busted-in-kawardha-127597685.html

Post a Comment

और नया पुराने