रविवार को जहां की महिला न्यायाधीश, उनका रीडर सहित 4 स्टॉफ और 1 स्टॉफ की बहन भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले से कुल 16 नए मरीज मिले हैं। जिसमें शहर के गांजा गाली निवासी एक 45 वर्षीय व्यापारी और मिशन रोड की 40 वर्षीय महिला, एसबीएस कालोनी (मानिकपुर) से 58 वर्षीय व्यक्ति समेत कर्रानारा से 2 महिला व 2 पुरुष सहित 4 मरीज, करतला से 3 पुरुष व 2 महिला सहित 5 मरीज मिले हैं।
सभी के सैंपल जांच लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। वहीं जिपं में एक और चपरासी कोरोना संक्रमित पाया गया। वह रिपोर्ट आने तक शनिवार को दफ्तर में काम करता रहा। इससे और भी कर्मचारी संक्रमित हो सकते हैं। जिपं के 90 अधिकारी कर्मचारियों की कोविड जांच कराई गई है जिसमें से अभी भी अधिकांश की रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन वे दफ्तर आ रहे हैं। इसके अलावा निगम के एक ईई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
स्टोर सेक्शन के एक कर्मचारी के रिश्तेदार संक्रमित
हसदेव थर्मल पावर प्लांट( एचटीपीपी)के एक बिजली कर्मचारी की कोरोना से मौत के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। तो दूसरी तरफ प्लांट के एक अन्य कर्मचारी की पुत्री और रिश्तेदार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संबंधित कर्मचारी के सेक्शन के सभी कर्मचारियों को अब होम आइसोलेट व कोरोना जांच कराने के निर्देश प्रबंधन ने दिए हैं।
एचटीपीपी प्लांट में जिस कर्मचारी के रिश्तेदार पाजीटिव मिले हैं, वह कर्मचारी प्लांट के स्टोर सेक्शन में कार्यरत है। ऐसे में संबंधित कर्मचारी के साथ काम करने वाले सेक्शन के अन्य 7-8 कर्मचारियों को भी एहतियातन प्लांट नहीं आने के लिए कहा गया है।
वार्ड में मदद करने आगे रहे पार्षद भी पॉजिटिव
अपने वार्ड के साथ दूसरे वार्डों में लोगों को मदद पहुंचाने व कोविड संक्रमण से बचाने के लिए सेनेटाइजर बांटने वाले कांग्रेस पार्षद अमरजीत सिंह भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वार्ड के लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वे कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की सेवा करने में आगे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/korba/news/16-corona-patients-found-including-female-judge-reader-127670360.html
एक टिप्पणी भेजें